{"_id":"6af4bb1f6827968e6d0e3aae","slug":"two-arrested-for-snatching-mobile-phones-from-passengers-on-the-pataliputra-express-deoria-news-c-208-1-deo1009-196412-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में झपट्टा मारकर यात्रियों का मोबाइल छीनने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में झपट्टा मारकर यात्रियों का मोबाइल छीनने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
देवरिया। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल झपटकर फरार हुए दो युवकों को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को रेलवे स्टेशन देवरिया सदर के मालगोदाम रोड स्थित चकियवा ढाला के पास से पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी का करीब 23 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ पहले से भी चोरी और छिनैती के मामले दर्ज हैं।
जीआरपी के अनुसार, 10 नवंबर को ट्रेन संख्या 15034 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में चकियवा ढाला के पास एक यात्री का मोबाइल झपट लिया गया था। मामले में जीआरपी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 70/26 के तहत बीएनएस की धारा 304(2), 317(2) और 317(4) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की जांच के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार को चकियवा ढाला से करीब 150 मीटर पहले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करन शाह निवासी भीखमपुरा, थाना रामपुर कारखाना और मनीष वर्मा निवासी बैरौना, थाना खुखुंदू के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 22 वर्ष है। पूछताछ में उन्होंने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने और झपटमारी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए वे इन घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस के मुताबिक, करन शाह के खिलाफ देवरिया के विभिन्न थानों में चोरी, छिनैती समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मनीष वर्मा के खिलाफ भी जीआरपी देवरिया में चोरी का मुकदमा दर्ज है। दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
जीआरपी सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि यात्री का मोबाइल झपटने के मामले में दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है।