{"_id":"687fdac581f6bf51b304e13f","slug":"two-accused-of-hanging-from-woman-arrested-third-part-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158929-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला से छिनैती करने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला से छिनैती करने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा भागा
Wed, 23 Jul 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम पेट्रोल पंप के पास 16 जुलाई को एक महिला से हुई छिनैती की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से छिनैती के 23,800 रुपये बरामद किए।
बाइक भी जब्त कर ली। तीसरा आरोपी बरियारपुर का सुमित यादव फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस लाइंस में छिनौती की वारदात का खुलासा करते हुए एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि मंगलवार को गौरीबाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छिनैती के आरोपी चीनी मिल के पास देखे गए हैं।
तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने वहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुआरी निवासी साहिल और भटनी थाना क्षेत्र के जिरासो निवासी दिव्यांशु उर्फ युवराज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तीसरे साथी बरियारपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ी देवरिया निवासी सुमित यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस टीम सुमित की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है।
बता दें कि 16 जुलाई को बरियारपुर के उदयपुरा निवासी पूनम देवी पति रामप्रताप यादव व भतीजे के साथ पीएनबी देवरिया शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर बाइक से गोरखपुर जा रही थीं। सिरजम पेट्रोल पंप के पास एक बाइक पर सवार युवक उनके बगल पहुंचा।
पूनम व उनके पति कुछ समझ पाते कि बाइक सवार एक युवक झपट्टा मारकर पर्स छीन कर भाग गए। पर्स में नकदी, मोबाइल व अन्य कागजात थे। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया था।