फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two accused of deadly attack arrested

Deoria News: जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Nov 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Two accused of deadly attack arrested
मईल। एक माह पहले जानलेवा हमला के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने बरेजी पुल से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में दरवाजे पर लगा पर्दा फाड़ने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में पुलिस एक पक्ष के तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात पर जानलेवा हमला का केस दर्ज किया है। बेलवा गांव निवासी अमित कन्नौजिया के परिवार के लोग घोठा बनाकर रहते हैं। जहां एक कमरे के दरवाजे पर पर्दा लगाया गया था। जिसको बगल में रह रहे तेलिया कला गांव के छांगुर अब्बासी के परिवार के लोगों ने पर्दा को फ़ाड़ दिया था। जब कन्नौजिया परिवार के लोग कारण पूछने गए तो गोलबंद होकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने अमित कन्नौजिया के तहरीर पर तीन लोगों पर जानलेवा हमला का केस दर्ज कर एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। तेलिया कला निवासी छांगुर अब्बासी व सद्दाम हुसैन को सोमवार को पुलिस ने बरेजी पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed