{"_id":"6137ae528ebc3e1375339a65","slug":"two-accused-arrested-in-mobile-phone-loot-case-deoria-news-gkp408317158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। मंगलवार को मोबाइल फोन लूटकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो की तलाश पुलिस कर रही है। आरोप है कि चारों ने मिलकर चार सितंबर को तिवई मोड़ पर एक शख्स का मोबाइल फोन लूट लिया था।
तिवई गांव के रहने वाले विश्वनाथ निषाद का बेटा छोटू अपने पिता के साथ गांव के दुर्गा मंदिर की तरफ जा रहे थे। रुद्रपुर देवरिया मार्ग पर दो बाइक पर सवार चार युवकों ने छोटू के पास रखा मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने फतेहपुर निवासी कृष्णा यादव, आदित्य कुमार, भलुअनी थाना के राजन यादव और भोला यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी थी कि मंगलवार की सुबह दस बजे दो आरोपियों के बारे में पता चला। पुलिस ने तिवई मोड़ से कृष्णा यादव और राजन यादव को गिरफ्तार कर लूटे गए मोबाइल फोन को बरामद किया। कोतवाली ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि दो आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।