फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two 007 gang members arrested in restaurant operator's picket

Deoria News: रेस्टोरेंट संचालक की पिटाई मेंे 007 गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

Tue, 05 Aug 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 05 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two 007 gang members arrested in restaurant operator's picket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा के एक रेस्टोरेंट संचालक की पिटाई के मामले में पुलिस ने सोमवार केा 007 गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
जबकि एक आरोपी ने सरेंडर के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अन्य 9 नामजद और 12 अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। उधर, घायल रेस्टोरेंट संचालक के जबड़े का ऑपरेशन केजीएमयू लखनऊ में हो चुका है। पीड़ित के परिजनों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। नगर पंचायत तरकुलवा के वार्ड नंबर 14 मीराबाई नगर निवासी सुरेश यादव देवरिया कसया मार्ग पर स्थित अपनी मकान में अमोर कैफे नाम से एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। 24 जुलाई की रात आठ बजे के करीब 007 गैंग के कुछ सदस्य उनके रेस्टोरेंट पर पहुंचे और भीतर घुसकर सिगरेट व शराब पीने लगे।
विज्ञापन

जब रेस्टोरेंट संचालक ने उनको मना किया तो वे भड़क गए और उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक की पत्नी राजवती देवी की तहरीर पर 14 नामजद और 12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।इस मामले में पुलिस कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए आवेदन किया है। लेकिन इस घटना से जुड़े 007 गैंग के नौ नामजद और 12 अज्ञात आरोपियों कि गिरफ्तारी अभी भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि इस मामले के शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed