फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Truck stuck on alternative route; traffic comes to a standstill.

Deoria News: वैकल्पिक मार्ग पर ट्रक फंसा, आवागमन ठप

Fri, 18 Sep 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck on alternative route; traffic comes to a standstill.
रामपुर बुजुर्ग। रामपुर बुजुर्ग से रतसिया होते हुए प्रतापपुर-भवानीछापर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए करीब 15 दिन पहले गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। बारिश के बाद यह रास्ता भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बुधवार को हुई बारिश के बाद वैकल्पिक मार्ग पर कीचड़ और फिसलन हो गई। बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रक इसी रास्ते पर फंस गया। इसके बाद मार्ग से आवागमन लगभग ठप हो गया।
विज्ञापन

ट्रक फंसने से बड़ी मुश्किल से साइकिल सवार ही निकल पा रहे थे। बाइक और चारपहिया वाहनों को करीब तीन किलोमीटर घूमकर सुंदरपार के रास्ते जाना पड़ा। इससे स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया निर्माण के लिए मुख्य मार्ग खोदने के बाद पर्याप्त मजबूत वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया गया। बारिश होते ही रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है। इससे आए दिन आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed