{"_id":"6641203909f6217e9d0599b7","slug":"truck-in-road-for-5-days-deoria-news-c-208-1-deo1004-125490-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच दिन से सड़क के बीच ट्रक खड़ा कर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच दिन से सड़क के बीच ट्रक खड़ा कर चालक फरार
Mon, 13 May 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 May 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
सोनूघाट-बरहज मार्ग पर बैरौना मस्जिद व शाहपुर के बीच सड़क के बीच में खड़ा ट्रक। संवाद
फोटो समाचार........सोनूघाट-बरहज मार्ग पर बैरौना मस्जिद व शाहपुर के बीच सड़क के बीच में खड़ा ट्रक
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना और शाहपुर गांव के समीप लावारिस हालत में पड़ा है वाहन
फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट/ खुखुंदू। खुखुंदू थाना क्षेत्र के सोनूघाट-बरहज मार्ग पर बैरौना मस्जिद और शाहपुर गांव के बीच में मुख्य मार्ग पर पांच दिनों से ट्रक लावारिस हालत में पड़ा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस पर पुलिस का ध्यान नहीं जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते अगर सड़क से वाहन हटा नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना के पास सड़क के बीचोंबीच खड़ा ट्रक राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इस मार्ग पर यात्रा करना खतरे से खाली नहीं। इसपर यात्रा करने वालों का थोड़ा भी ध्यान भटका तो सड़क के बीचोंबीच खड़े ट्रक से हादसे का शिकार हो सकते हैं।
बताते चलें कि सोनूघाट-बरहज मार्ग बहुत ही व्यस्त रूट है। पलभर में ही अनगिनत वाहन आते-जाते रहते हैं। ऐसे में सड़क से वाहन नहीं हटवाना पुलिस के लिए भी मुसीबत बन सकता है। सबसे ज्यादा खतरा रात के अंधेरे में है। अगर कोई बड़ा वाहन आ रहा हो और चालक ने ध्यान नहीं दिया तो फिर बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर खड़े ट्रक को अविलंब हटवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वाहन स्वामी भी पता नहीं कहा गायब हो गया कि पांच दिन से ट्रक लावारिस हालत में सड़क पर पड़ा है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली है ट्रक खराब होने से सड़क पर खड़ा है। उसे साइड में हटवाया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने इससे अनभिज्ञता जताई।