फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Truck hits two bike riders on Ramjanaki Marg, one dies

Deoria News: रामजानकी मार्ग पर ट्रक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 19 Apr 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 19 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Truck hits two bike riders on Ramjanaki Marg, one dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चनुकी। रामजानकी मार्ग पर कुईचवर गांव के पास ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में इंटर काॅलेज के एक परिचारक की मौके पर मौत हो गई।
जबकि दूसरा परिचारक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार की करीब 10 बजे ओकेएम इंटर काॅलेज लार के परिचारक रामकुंवर प्रसाद निवासी सोनरा बारी लार साथ दूसरे परिचारक रविंद्र यादव निवासी चुरिया को बाइक से लेकर लार रोड पर सरसों का तेल लेने गया था।
गैलन में तेल लेकर दोनों बाइक से रामजानकी मार्ग पर कुईचवर के पास पहुंचे थे। इस बीच पीछे से ट्रक ने तेज गति से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठे परिचारक रामकुंवर की मौके पर मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहा रविंद्र यादव कुछ दूर जा गिरा। उसको हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

चालक हेलमेट पहना था। हादसे के बाद गाड़ी का हेल्फर फरार हो गया, मगर अगल-बगल के लोगों ने चालक को पकड़ श्या। मौके पर पहुंची पुलिस घायल रविंद्र को सीएचसी ले गई। हल्का इंचार्ज संतोष यादव भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed