{"_id":"601ede4f8ebc3e4c626d5b5e","slug":"tricycle-given-to-divyang-salempur-news-gkp3837454195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक परिसर में दिव्यांगों को दी गई ट्राईसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक परिसर में दिव्यांगों को दी गई ट्राईसाइकिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक परिसर में दिव्यांगों को दी गई ट्राईसाइकिल
सलेमपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तत्वावधान में शनिवार को ब्लॉक पर दिव्यांगों में ट्राईसाइकिल बांटी गई। मुख्य अतिथि काली प्रसाद ने कहा कि दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र और राज्य सरकार उनके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं।
दिव्यांग अधिकारी मीनू सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं उनमें दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजना, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण/संचालन योजना, विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग छात्रों के लिए विभागीय विद्यालय व कौशल विकास केंद्रों का संचालन किया जा रहा है।वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा कि दिव्यांगों को सहारे की जरूरत है। उनके लिए इस तरह का माहौल बनाया जाए कि वे भी अच्छी तरह से जीवन यापन कर सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल एवं संचालन मंडल महामंत्री अशोक तिवारी ने किया। कार्यक्रम को बीडीओ ओमप्रकाश प्रजापति, संपूर्णानंद गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, रवि वर्मा, रविशंकर मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी, आत्म कुमार विश्वकर्मा, दयाशंकर कुशवाहा, बचनदेव गोंड़ ने भी संबोधित किया। इस दौरान विनय पांडेय, ज्ञान पांडेय, उमाकांत मिश्र, शिवाकांत तिवारी, अजय दुबे वत्स, पुनीत यादव, आशुतोष तिवारी, विकास रौनियार, छोटेलाल गुप्ता, विनय तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, राघवेंद्र पासवान, कृष्णकांत तिवारी, अवधेश मद्धेशिया, देवेंद्र सिंह राजू, हेमंत कुमार भोला, शमशुद्दीन अंसारी, गीता देवी, राकेश दुबे आदि उपस्थित रहे।