फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tributed to chandika devi

छात्रावास में मनाई गई राजमाता चंडिका देवी की जयंती

Thu, 19 Nov 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
tributed to chandika devi
छात्रावास में मनाई गई राजमाता चंडिका देवी की जयंती
विज्ञापन

देवरिया। राजमाता चंडिका देवी की जयंती बृहस्पतिवार को चंडिका छात्रावास में मनाई गई। मुख्य अतिथि बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राजमाता का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है। उनके पदचिंहो पर चलकर हम समाज और देश का भला कर सकते हैं। उन्होंने देश में आरक्षण पर अपनी बात रखी। विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष गन्ना अनुसंधान नीरज शाही ने कहा कि राजमाता ने कई शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर समाज पर बड़ा उपकार किया है। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा राजमाता ने समाज के गरीब बच्चों में शिक्षा की अलख जगाई। छात्रावास उनकी नेक नियति का प्रतीक है। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि राजमाता का व्यक्तित्व व उनका जीवन सादगी से परिपूर्ण था। वार्डन रणविजय सिंह बघेल ने कहा कि राजमाता ने मझौली, भाटपाररानी, बरहज, वाराणसी, दरौली में अनेक शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की। इनके अलावा डॉ. माया सिंह, भूपेंद्र सिंह, शिवदत्त नरायण सिंह, महेश्वर सिंह, अखिलेंद्र शाही, छोटू पाल सिंह, रवि प्रताप सिंह ने जयंती समारोह को संबोधित किया। इस दौरान पंकज सिंह, अमित सिंह, पुनित शाही, रणजीत सिंह, डिग्री सिंह, राजेश सिंह श्रीनेत, कामेश्वर सिंह, प्रभुदयाल सिंह, नागेंद्र सिंह, छोटे सिंह, देवानंद सिंह, अरविंद सिंह, सौदागर सिंह, विरेंद्र सिंह, रामप्रवेश सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed