फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trial on 19 under 23 state wrestling champianship

स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए जिला टीम कल चुनी जाएगी

Mon, 18 Jul 2022 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
trial on 19 under 23 state wrestling champianship
स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए जिला टीम कल चुनी जाएगी
विज्ञापन

स्टेडियम में होगा ट्रॉयल, डासना में होगी अंडर-23 सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गाजियाबाद के डासना में आयोजित अंडर-23 सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए जनपदीय टीम 19 जुलाई को चुनी जाएगी। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपराह्न तीन बजे से चयन ट्रॉयल प्रारंभ होगा।
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सूरज सिंह सेंगर व महासचिव आशुतोष तिवारी उर्फ गोलू पहलवान ने रविवार को बताया कि गाजियाबाद में होने वाली स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए अंडर-23 आयु वर्ग के जिले के समस्त भार वर्ग एवं स्टाइल के पुरुष-महिला इस चयन ट्रॉयल में भाग ले सकेंगे। 19 जुलाई को अपराह्न तीन से चार बजे तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन एवं चार से पांच बजे तक कुश्ती का ट्रॉयल लिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रॉयल में वही पहलवान भाग ले पाएंगे, जिनकी जन्मतिथि वर्ष 1999 से 2003 के मध्य हो। वर्ष 2004 में जन्मे पहलवान मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ और अपने माता-पिता की सहमतिपत्र के साथ इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए संबंधित पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया के कुश्ती प्रशिक्षक यशवंत सिंह, राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी एवं संघ के संयुक्त सचिव अमित सिंह व रोहित कन्नौजिया से संपर्क कर सकेंगे। समस्त प्रतिभागी पहलवान चयन प्रक्रिया में अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट की मूल व छाया प्रति, जन्म प्रमाणपत्र के साथ ही उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed