फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trespass in jewel shop

सराफा दुकान में नकब काटकर पांच लाख के जेवर चोरी

Tue, 18 Jan 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
trespass in jewel shop
सराफा दुकान में नकब काटकर पांच लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन

भटनी। नगर स्थित एक सराफा दुकान में सोमवार की रात सेंध काटकर चोर पांच लाख की कीमत के सोना-चांदी के जेवर ले गए। एसपी के आदेश के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक और डाग स्क्वॉड ने जांच की। जांच में छोटी गंडक नदी तट पर सोने-चांदी के कुछ खाली डिब्बे मिले हैं। चोरी के से दुकानदारों में भय व्याप्त है। व्यापार मंडल ने पुलिस को ज्ञापन देकर जल्द चोरों को पकड़ने व कार्रवाई की मांग की है।

भटनी नगर के हरिकीर्तन मुहल्ला निवासी भोला शंकर वर्मा की दुर्गा मंदिर के समीप सराफा की दुकान है। सोमवार रात वे दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान में पीछे की तरफ सेंध लगी मिली। उन्होंने पड़ताल की तो दुकान में रखे दस हजार रुपये, पचास ग्राम सोना और चार किलो चांदी चोरी हो चुकी थी। दुकानदार ने सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है। शिकायत पर पहुंची पुलिस की जांच में छोटी गंडक नदी के किनारे सोने-चांदी के कुछ खाली डिब्बे पड़े मिले। एसओ के बताने पर एसपी डॉ श्रीपति मिश्र ने मामले में फोरेंसिक व डाग स्क्वॉड भेज दिया। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed