फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trespass in house

बाजार गए परिवारीजन, खाली मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Tue, 13 Jul 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
trespass in house
बाजार गए परिवारीजन, खाली मकान को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन

सोनूघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र के चकसराय बदलदास के पास स्थित एक मकान को दिन दहाड़े चोरों ने उस वक्त निशाना बना लिया जब परिवारीजन बाजार गए थे। बाजार से वापस आने पर तितर-बितर सामान को देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने आलमारी व बक्शा को तोड़कर 10 हजार नकदी समेत 80 हजार मूल्य के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोनूघाट-महुआनी रोड पर करीब 20 वर्षो से अरविंद कुमार जायसवाल पुत्र स्व. किशोरी लाल निवासी सिवान जिला अपना मकान बनवाकर रहते हैं। वह पत्तल व गिलास के कारोबारी हैं। बीते सोमवार की सुबह सब्जी मंडी स्थित दुकान पर चले गए और अरविंद की पत्नी चंदा घर की महिलाओं के साथ कुछ खरीदारी करने देवरिया आ गई। घर सूना देखकर चोरों ने दिन में ही इसे निशाना बना दिया। दोपहर एक बजे महिलाएं वापस आईं तो देखा कि पीछे से एलबेस्टर उठा हुआ है। घर की आलमारी व बॉक्स को तोड़कर सोने की बाली, अंगूठी, मंगलसूत्र, कील, नथिया सहित करीब 80 हजार मूल्य के आभूषण सहित 10 हजार रुपये नकदी गायब मिले। मकान में अरविंद के दो भाई शंभू व अभिषेक भी रहते हैं। घर वालों ने पीआरबी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के विभिन्न हिस्सों में जाकर निरीक्षण किया। अरविंद ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed