{"_id":"5fe8ce838ebc3e4105382a1c","slug":"trespass-in-grocery-shop-deoria-news-gkp3785771105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर किराना की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर किराना की दुकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताला तोड़कर किराना की दुकान में चोरी
बरहज। क्षेत्र के बारा दीक्षित में चौराहे पर किराने की दुकान का शनिवार की रात ताला तोड़ चोर नकदी समेत अन्य सामान उठा ले गए। रविवार की सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी।
बारा दीक्षित गांव निवासी वीरेंद्र यादव की चौराहे के उत्तर किराना की दुकान है। वह रोज की भांति शनिवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह कुछ लोगों ने दुकान का ताला टूटा देख शोर मचाया। जानकारी होने पर वीरेंद्र भी पहुंच गए। दुकान के अंदर देखते तो सामान बिखरे पड़े थे। दुकानदार के अनुसार कैश काउंटर में रखे करीब 25 हजार नकदी सहित हजारों रुपये के सामान गायब थे। चोरी की घटना से चौराहे के दुकानदार भयभीत हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। जांच कराई जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।