{"_id":"60b7c6138ebc3e018e587c8d","slug":"trespass-in-asha-worker-s-house-deoria-news-gkp3966710164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर के घर चोरी, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्कर के घर चोरी, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा वर्कर के घर चोरी, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा
गौरीबाजार देवरिया। सीएचसी पर मंगलवार की रात गांव की एक महिला का इलाज कराने गई आशा कार्यकर्ता के घर चोरी हो गई। आवाज सुनकर घर के बरामदे में सोए बच्चे जाग गए और शोर मचाया तो ग्रामीणों ने भाग रहे चोरों में से एक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
क्षेत्र के ग्राम कटाई निवासी आशा वर्कर निर्मला देवी थाने में तहरीर दी है। बताया है कि मंगलवार की रात गांव में एक महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे लेकर वह सीएचसी गई थी। उसके तीन छोटे बच्चे घर का दरवाजा बंद कर बरामदे में सो रहे थे। इसी बीच चोर घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर बॉक्स में रखा सोने का मंगलसूत्र, टीका, झाला, नथिया, चांदी के जेवरात तथा दस हजार नकदी समेत लगभग दो लाख का सामान समेट लिए। इसी बीच बरामदे में सो रहे बच्चे जाग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने भाग रहे चोरों में से एक को पकड़ लिया। इसी बीच किसी ने डायल 112 पर सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।