फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   transformer problem

1

Sun, 18 Aug 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
transformer problem
वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए रखे गए जले हुए ट्रांसफार्मर। - फोटो : DEORIA
फोटो समाचार...
विज्ञापन

नया ट्रांसफॉर्मर चाहिए तो खुद गाड़ी लेकर आइए
जिले में जले हैं 150 से अधिक ट्रांसफॉर्मर, निगम के पास सिर्फ आठ वाहन
वाहनों की कमी से वर्कशॉप से प्रभावित गांवों तक समय से नहीं पहुंच पा रहे ट्रांसफॉर्मर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। वर्कशॉप से ट्रांसफॉर्मर वाहनों की कमी के कारण गांवों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसको लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। जिले में 150 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जले हुए हैं और लोगों की रात अंधेरे में गुजर रही हैं। प्रभावित गांव वाले विद्युत उपकेंद्रों का चक्कर काटने को मजबूर हैं।
जले हुए ट्रांसफॉर्मरों की रिपेयरिंग के लिए भटवलिया में बिजली निगम का वर्कशॉप है। जिन गांवों का ट्रांसफॉर्मर जलता है, उसक ो रिपेयर कर भेजा जाता है। ट्रांसफॉर्मर पहुंचाने और लाने के लिए आठ माल वाहन ठेके पर रखे गए हैं, जो ठेकेदार की मनमानी से सुचारु रूप से नहीं चल पा रहे हैं। बारिश के कारण जिले में करीब 150 ट्रांसफॉर्मर जले हैं, रिपेयरिंग के बावजूद समय से उन गांवों तक ट्रांसफार्मर नहीं पहुंच पा रहा है। इसकी वजह वाहन ठेकेदार की मनमानी बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि वाहन महीने में दस से 15 दिन ही चलते हैं। ऐसे में गांव वाले खुद के वाहन से जला हुआ ट्रांसफॉर्मर लेकर वर्कशॉप आ रहे हैं और रिपेयर ट्रांसफॉर्मर लेकर जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इसका भुगतान विभागीय मिलीभगत से वाहन ठेकदार करा लेते हैं। जिन गांवों में ट्रांसफॉर्मर लेकर वाहन पहुंच रहा है, वहां के लोगों से चालक रुपये भी मांग रहे हैं और ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए लाइनमैन भी वसूली कर रहे हैं। सब कुछ जानने के बाद भी बिजली निगम के जिम्मेदार खामोश हैं। वर्कशॉप में बारिश के कारण ट्रांसफॉर्मरों की रिपेयरिंग की गति भी धीमी पड़ गई है। सर्वाधिक ट्रांसफॉर्मर 100,63,25 केवीए के जले हैं। इस बाबत वर्कशॉप के एसडीओ बेचन प्रसाद ने बताया कि वाहनों की कमी से प्रभावित गांवों में ट्रांसफॉर्मर समय से नहीं पहुंच पा रहा है। दो वाहन और बढ़ाने के लिए ठेकेदार से बात चल रही है।
विज्ञापन

इनसेट
रिपेयर किए गए 14 ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग में हुए फेल
देवरिया। वर्कशॉप में शनिवार की रात 14 ट्रांसफॉर्मरों को तैयार किया गया। रविवार को टेस्टिंग में सभी ट्रांसफॉर्मर फेल हो गए। इसके चलते और दिक्कत बढ़ गई। बताया जा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर में डालने वाला जो तेल गोरखपुर से आया था। उसमें पानी था, इसके चलते ऐसा हुआ है। इसे ठीक करने में कर्मचारी जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
रिपेयरिंग में होती है तेल की चोरी
देवरिया। ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग का ठेका गोरखपुर के तीन लोगों का है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए एक जेई, एसडीओ को रखा गया है। सूत्रों की मानें तो ट्रांसफॉर्मर में जो तेल इस्तेमाल होता है, उसमें वर्कर चोरी करते हैं। इसके चलते ट्रांसफॉर्मर ज्यादे दिन तक नहीं चलते हैं और जल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed