फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Transformer of Amwan village burnt, power cut for 36 hours

Deoria News: अमवां गांव का ट्रांसफाॅर्मर जला, 36 घंटे से बिजली गुल

Wed, 16 Apr 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Transformer of Amwan village burnt, power cut for 36 hours
तरकुलवा। अमवां गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर रविवार की रात में ओवरलोड के चलते फुंक गया। इससे गांव के करीब 150 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। सूचना के 36 घंटे बाद भी निगम के जिम्मेदारों ने ट्रांसफाॅर्मर बदलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सोहनरिया के अमवां मजरे में 100 केवीए का एक ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इससे गांव के करीब 150 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। ओवरलोड के चलते यह ट्रांसफाॅर्मर बार-बार फुंक जाता है। रविवार की शाम को ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ गया, जिसे ग्रामीणों की सूचना पर लाइनमैन ने ठीक कर दिया।
विज्ञापन

देर रात में यह ट्रांसफॉर्मर धू-धूकर जल गया। इसके बाद से ही गांव में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली गुल होने से लोगों के इप्वर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं। मोबाइल चार्ज कराने के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed