{"_id":"64725687155f6373c004aed4","slug":"transformer-burnt-since-20-days-deoria-news-c-7-1-183409-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बीस दिन से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बीस दिन से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
Sun, 28 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
लार (देवरिया)। ब्लॉक के कोहरा गांव में लगा ट्रांसफार्मर बीस दिन पूर्व अचानक जल गया। जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी निगम ने ट्रांसफार्मर को नहीं बदला है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज लोग शनिवार को उपकेंद्र पहुंच ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।
ग्रामीणों के मुताबिक, कोहरा गांव के एक टोले पर दस केवीए का ट्रांसफार्मर बिजली निगम ने लगाया है। इससे तीस से चालीस घरों को आपूर्ति मिलती है। बीस दिन पूर्व अचानक ट्रांसफार्मर जल गया। जिसके बाद से ही आपूर्ति ठप है। घरों में लगे कूलर, पंखा, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टुल्लू पंप आपूर्ति के अभाव में शोपीस बने हैं। सबसे अधिक परेशानी उमस भरी गर्मी से हो रही है।
गांव के बबलू, राकेश, प्रमोद, सुनील, देवकीनंदन, रामप्रवेश आदि ने कहा कि कई बार जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की गई है। लेकिन बीस दिनों बाद भी नहीं बदला गया। उधर, ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज कुछ लोग उपेंद्र पहुंच जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। जेई राजकुमार ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवा दिया जाएगा। इसके लिए प्रयास कर रहा हूं।
विज्ञापन
....
बीस दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया है। चार बार शिकायत कर चुका हूं। फिर भी अभी तक इसे नहीं बदला गया है। शाम होते ही अंधेरा छा जा रहा है। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है।
-राकेश यादव
.....
बिजली नहीं रहने से सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है। जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की जा रही है। लेकिन विभाग के लोग इसे अनसुना कर दे रहे है। इसे जल्द बदलवा देना चाहिए।
-मंटू कुमार