फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   transfer of teachers in june

जून में होंगे परिषदीय शिक्षकों के ट्रांसफर : अनिल

Mon, 13 May 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 May 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
transfer of teachers in june
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। उप्र बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परिसर स्थित शिक्षक रैन बसेरा में हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जून माह में परिषदीय शिक्षकों के ट्रांसफर होंगे। इसके आवेदन के लिए विभाग पोर्टल जल्द खोलेगा।

उन्होंने कहा कि संघ के प्रतिनिधि मंडल की महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा व निदेशक बेसिक शिक्षा प्रताप सिंह बघेल एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश शंकर के साथ 9 मई को शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में सहमति बनी है। कहा कि विभाग शिक्षकों का जनपद अंदर व बाहर सामान्य व पारस्परिक ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विभाग पोर्टल खोलने के लिए जल्द चुनाव आयोग से आग्रह करेगा। अनुमति मिलते ही पोर्टल खोल कर शिक्षकों से आवेदन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक व शिक्षा मित्रों सहित परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की कई और समस्याओं के निदान पर भी वार्ता हुई है, परिणाम जल्द देखने को मिलेगा। कहा कि शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों को मानदेय के लिए इंतजार अब नहीं करना पड़ेगा। निदेशालय जुलाई से भुगतान की व्यवस्था में बदलाव करेगा, जिससे समय से सभी को मानदेय मिल सकेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गेना यादव, राकेश सिंह, रमेश गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, कमलेश यादव, मनोज गुप्ता, विद्यानिवास यादव, फारुख, संतोष सिंह, राकेश तिवारी, संतोष विक्रम, अखिलेश यादव, विष्णुदेव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed