फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Transfer of six doctors including Regional Ayurvedic and Unani Officer

Deoria News: क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी सहित छह डॉक्टरों का स्थानांतरण

Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Transfer of six doctors including Regional Ayurvedic and Unani Officer
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित छह डॉक्टरों का स्थानांतरणदेवरिया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित छह राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉक्टरों का स्थानांतरण शासन स्तर से किया है। इसके अलावा एक फार्मासिस्ट व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का भी तबादला हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. डीके चौरसिया का स्थानांतरण संतकबीरनगर हुआ है। जबकि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सदर प्रधान पर तैनात डॉ. करुणालता का तबादला सिद्धार्थनगर, चिकित्सालय मछैला के डॉ. सिंहासन प्रसाद का संतकबीरनगर, भाटपाररानी की डॉ. इंदू साहू का झांसी, रामचक की डॉ. दुर्गेश वर्मा का कासगंज व चिकित्सालय राउतपार अमेठिया पर तैनात डॉ. कैलाश चंद वर्मा का स्थानांतरण चंदौली जनपद के लिए हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भोसिमपुर में तैनात फार्मासिस्ट गोरखनाथ सिंह का स्थानांतरण सिद्धार्थनगर तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रीता देवी का गोरखपुर जनपद स्थानांतरण हो गया है। वहीं आजमगढ़ से एक वरिष्ठ सहायक दुर्गा दत्त सिंह व कुशीनगर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रशांत कुमार गौतम स्थानांतरित होकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed