फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trafficking of minors is going on, two gangs of women of Lar police station area are involved

Deoria News: नाबालिगों की हो रही तस्करी, महिलाओं का दो गिरोह शामिल- रिश्तेदार बन ले रही झांसे में- ऐसे खुला

Mon, 19 Aug 2024 12:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2024 12:47 PM IST
सार

लार थाना क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं के इस गिरोह का कार्य समाज के दबे-कुचले परिवार की भोली-भाली लड़कियों को अच्छे और संस्कारी घर में शादी करने का प्रलोभन देकर पहले झांसे में लिया जाता है। एक पखवाड़ा पहले आई नाबालिग को भी एक लाख रुपये में बेचा गया था। वह अभी सहमी हुई है। इससे पूर्व 24 जुलाई को मांग में सिंदूर डालकर स्कूली पहुंची नाबालिग ने बताया था कि गांव के एक व्यक्ति ने उसके माता-पिता को अच्छे परिवार में शादी कराने का झांसा देकर 20 जून 2023 को उसे 80 हजार रुपये में हरियाणा के एक अधेड़ के हाथों बेच दिया था।

विज्ञापन
Trafficking of minors is going on, two gangs of women of Lar police station area are involved
सांकेतिक फोटो - फोटो : Free pic

विस्तार

लार जिले के लार थाना क्षेत्र में गरीब, असहाय व समाज के दबे-कुचले लोगों के घर की बेटियों को अपनाते हुए उनका उज्जवल भविष्य बनाने का झूठा वादा कर उनकी तस्करी करने वाली महिलाओं के दो गिरोह सक्रिय हैं। इसका खुलासा उस समय हुआ जब एक पखवाड़ा पहले थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग तस्करों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची।

विज्ञापन


इसके बाद लोगों के पैरों तले जमीं खिसक गई। पिछले वर्ष भी क्षेत्र के एक गांव में 80 हजार रुपये में 11 साल की किशोरी को 48 साल के अधेड़ के हाथों बेचने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


मामला उस समय खुला, जब किशोरी मांग में सिंदूर लगाकर स्कूल पहुंच गई। किशोरी को इस हाल में देखकर प्रधानाध्यापक सकते में आ गए। इसी बीच, किशोरी ने खुद पुलिस को सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक तत्काल
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे और किशोरी से पूछताछ शुरू की। जो जानकारी सामने आई वह हैरान करने वाली रही थी।

Trafficking of minors is going on, two gangs of women of Lar police station area are involved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि लार थाना क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं के इस गिरोह का कार्य समाज के दबे-कुचले परिवार की भोली-भाली लड़कियों को अच्छे और संस्कारी घर में शादी करने का प्रलोभन देकर पहले झांसे में लिया जाता है। एक पखवाड़ा पहले आई नाबालिग को भी एक लाख रुपये में बेचा गया था।

वह अभी सहमी हुई है। इससे पूर्व 24 जुलाई को मांग में सिंदूर डालकर स्कूली पहुंची नाबालिग ने बताया था कि गांव के एक व्यक्ति ने उसके माता-पिता को अच्छे परिवार में शादी कराने का झांसा देकर 20 जून 2023 को उसे 80 हजार रुपये में हरियाणा के एक अधेड़ के हाथों बेच दिया था।

पहले उसे जानकारी नहीं थी कि उसकी शादी किससे होगी। वहां 48 साल के व्यक्ति से उसकी शादी करा दी गई थी। इससे वह काफी आहत हुई और भाग निकलने का मौका तलाशने लगी थी। अवसर देख 18 जुलाई को वह भागकर देवरिया घर आ गई थी। किशोरी गांव के स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। इसके बाद वह स्कूल पहुंची तो मांग में सिंदूर देख हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में किशोरी की मां स्कूल पहुंची और उसे सबके सामने पीटने लगी थी।

Trafficking of minors is going on, two gangs of women of Lar police station area are involved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
किशोरी ने किसी से मोबाइल लेकर पुलिस को फोन कर दिया था। पुलिस उसके माता-पिता को थाने ले आई थी। उधर, प्रधानाध्यापक ने बताया कि किशोरी काफी दिनों से स्कूल नहीं आ रही थी। इसके बाद तत्कालीन लार थाना प्रभारी निरीक्षक ने तहरीर मिलते ही किशोरी को बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन आज तक उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उक्त जालसाज महिलाएं अभी भी भोली-भाली लड़कियों को बेचने का कार्य कर रही हैं।

जबरन शादी कराने पर छत से कूदकर महिलाओं के चंगुल से भागी थी किशोरी
गोरखपुर के झंगहा की किशोरी को झाड़फूंक कराने की बात कह लार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिलाओं के दूसरे गिरोह ने एक किशोरी की जबरन शादी करा रहा था। यह घटना 17 सितंबर 2023 की है। शादी के लिए किशोरी को एक युवक को दिखाया गया।

शादी के लिए दिखाए जाने का आभास होने पर किशोरी ने छोटी उम्र होने की बात कह कर विरोध किया तो उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। किशोरी किसी तरह कमरे से भाग निकली और छत से कूदकर ग्राम प्रधान के घर पहुंच गई और सारी बात उन्हें बताई थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी को थाने लेकर पहुंची और उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। महिलाएं फरार हो गई थीं। पुलिस उन्हें आज तक नहीं पकड़ सकी है। गिरोह की महिलाएं अभी भी सक्रिय है। स्थानीय पुलिस इन पर पूरी तरह से नकेल नहीं कस पा रही है।

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पिछले वाले मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। महिलाओं का गिरोह अब भी सक्रिय है। इस बात की जानकारी मुझे नहीं है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed