फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Traffic is not over in all Kawayad Nakam, Rudrapur

Deoria News: तमाम कवायद नाकाम, रुद्रपुर में नहीं खत्म हो रहा जाम

Fri, 17 Jul 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic is not over in all Kawayad Nakam, Rudrapur
रुद्रपुर के इमामबाड़ा चौराहे पर बड़ी गाड़ियों से लगा जाम 
रुद्रपुर। नगर में जाम की समस्या को लेकर आए दिन हो रही बैठक और कार्ययोजना सिर्फ कागजी साबित हो रही है। बृहस्पतिवार को जाम की जाम की समस्या बरकार रही।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील सभागार में तहसील, पुलिस, नगर पंचायत प्रशासन और व्यापारी बंधुओ के बीच हुई बैठक में नगर में बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाने, सड़क की पटरी पर कब्जा जमाए लोगों को बेदखल करने और सुबह आठ से रात आठ बजे तक नगर में बड़ी गाड़ियों के नो एंट्री का प्रस्ताव पारित किया गया था।
कार्ययोजना के अमल में नहीं आने से बृहस्पतिवार को जाम की समस्या जस की तस बनी रही।
यातायात व्यवस्था चरमराने से हर चौराहे पर लोगों को दिनभर जाम से जूझना पड़ता है। खजुहा और बस स्टेशन चौराहे से होकर आदर्श चौराहे होते हुए बड़हलगंज क्षेत्र में 10 चक्का ट्रक, कंटेनर और बड़ी मालवाहक गाड़ियों के आवाजाही से घंटों जाम लगता है।
विज्ञापन

व्यापारी बंधुओं की बैठक के दौरान प्रशासन ने दिन में बड़ी गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगाने पर आम समिति के बाद इसे एक सप्ताह के अंदर लागू करने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज भाटिया ने कहा कि नगर में जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर प्रशासन की ओर से आयोजित की जाने वाली बैठकें अब तक खानापूर्ति ही साबित हुई हैं। सुबह 10 बजे के बाद पूरा नगर जाम हो जाता है। ठेला चलाने वालों के सड़क पर सामान बेचने के कारण मुख्य बाजार में पैदल चलना कठिन हो जाता है।

रुद्रपुर के सीओ सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि यातायात व्यवस्था बेहतर करने पर काम हो रहा है। एक सप्ताह के अंदर बड़ी गाड़ियों की नो एंट्री लागू कर दी जाएगी।इसके लिए नगर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर दिन में बैरिकेडिंग लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed