फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Traffic in the city on the first day of the month

शहर में यातायात माह पहले दिन ही धड़ाम

Wed, 02 Nov 2022 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Traffic in the city on the first day of the month
त्योहारों के बाद अपने गंतव्य जाने के लिए उमड़े लोगों की वजह से मंगलवार को शहर में जगह-जगह जाम लगा र - फोटो : DEORIA
शहर में यातायात माह पहले दिन ही धड़ाम
विज्ञापन

देवरिया। शहर में यातायात माह के पहले दिन, नियमों की अनदेखी करने वाले पुलिस पर भारी दिख रहे थे। बिना रोकटोक के तीन सवारी और बिना हेलमेट लोग आराम से आ जा रहे थे। यहां तक कि यातायात व्यवस्था चरमराई नजर आई। शहर में जगह-जगह जाम लगा। सबसे अधिक दिक्कतों का सामना लोगों को सिविल लाइंस डिवाइडर कट पर हुई।
छठ पर्व मना कर लौटने वाले लोगों की संख्या शहर में अचानक मंगलवार को बढ़ गई। जिसके कारण कोतवाली रोड, सिविल लाइंस, जलकल रोड, रेलवे स्टेशन रोड, भीखमपुर रोड, साकेत नगर आदि जगहों पर लोगों को जाम में फंसना पड़ा। यातायात माह के पहले दिन शहर के लोग जाम से जूझते रहे। वाहन चालकों ने भी यातायात नियमों की खूब अनदेखी की। कहीं एक बाइक पर तीन सवारी जाते दिखे तो कहीं बिना हेलमेट के लोग दोपहिया वाहनों से फर्राटा भरते देखे गए।
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। दोपहिया वाहन चालकों में 50 फीसदी के पास हेलमेट नहीं दिखे। वहीं ई रिक्शा चालक बेरोकटोक सवारियों को हर चौराहे पर भरते नजर आए। इसके कारण जाम की समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं: एसपी
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंगलवार को यातायात माह का शुभारंभ किया। उन्होंने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हो रही हैं। इसलिए चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं और खासतौर पर दोपहिया चालक हेलमेट लगाकर ही चलें।
उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने की जरूरत है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग किसी भी दशा में न करें। यह उनके लिए कष्टकारी हो सकता है। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करें।

क्षेत्राधिकारी नगर व यातायात श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें। रैली रूद्रपुर मोड़, रेलवे स्टेशन, भीखमपुर रोड, पूरवा तिराहा, सुभाष चौक होते हुए पुलिस लाइंस पहुंची। इस दौरान प्रभारी यातायात उप निरीक्षक गुलाब सिंह, दरोगा सलामुद्दीन, सफदर अली, शैलेंद्र कुमार, कैलाशनाथ यादव, लवकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed