{"_id":"656f116314456704f20faabc","slug":"tractor-overturns-after-colliding-with-fortuner-driver-dies-in-deoria-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फॉर्च्यूनर की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फॉर्च्यूनर की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
Tue, 05 Dec 2023 05:32 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Dec 2023 05:32 PM IST
सार
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भगुवां गांव निवासी ट्रैक्टर चालक सुदामा (35) सोमवार की शाम गल्ला लेकर चौरीचौरा गया था। गल्ला उतारने के बाद घर के लिए चला। अभी वह गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम चौराहा के पास पहुंची था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार फार्च्यूनर ट्राली में टक्कर मारी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
देवरिया जिले में तेज रफ्तार फार्च्यूनर की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर में दबकर चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद फार्च्यूनर सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर में दबे हुए शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भगुवां गांव निवासी ट्रैक्टर चालक सुदामा (35) सोमवार की शाम गल्ला लेकर चौरीचौरा गया था। गल्ला उतारने के बाद घर के लिए चला। अभी वह गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम चौराहा के पास पहुंची था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार फार्च्यूनर ट्राली में टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज हुई कि सड़क किनारे गड्ढे में ट्रैक्टर पलट गया।
ट्रैक्टर में दबकर उसके चालक की मौत हो गई। वहीं फार्च्यूनर में सवार रात को ही गायब हो गए। फार्च्यूनर का एयर बैग खुलने के कारण इसमें सवार लोगों को हल्की चोटे आने की बात कही जा रही है। हादसे के करीब आधे घंटे बाद बैतालपुर चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और ट्रैक्टर चालक के शव को मोर्चरी में भिजवाया। फार्च्यूनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
इस बाबत गौरीबाजार इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहनों को कब्जे में लिया गया है। फार्च्यूनर में सवार लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।