फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tractor overturned uncontrollably, driver died

Deoria News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की माैत

Thu, 20 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned uncontrollably, driver died
एकौना के डढ़िया गांव में बंधे के नीचे गिरा ट्रैक्टर।फोटो- ग्रामीण
एकौना। क्षेत्र के डढि़या गांव में खेत की जुताई करने जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बंधे के नीचे पलट गया, जिससे छावनी निवासी चालक सुमंत साहनी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। डढि़या गांव के राजा के छावनी निवासी सुमंत साहनी (27) पुत्र नोखू साहनी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह गांव के लोगों की किराए पर गाड़ी लेकर चलाता था। बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की गाड़ी लेकर वह गांव में खेत की जुताई करने जा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर राप्ती नदी के बंधे से गाड़ी करीब 20 फिट नीचे गिर गई। युवक का सिर ट्रैक्टर में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे गांव वालों ने गाड़ी के नीचे दबे युवक के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को देवरिया भेज दिया। युवक की शादी नहीं हुई थी। सुमंत तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। जवान बेटे की मौत पर पिता नोखू का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed