फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tractor breaks through barrier; goods train forced to stop.

Deoria News: ट्रैक्टर ने तोड़ा बैरियर, रोकनी पड़ी मालगाड़ी

Thu, 30 Jul 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tractor breaks through barrier; goods train forced to stop.
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के पकड़ी नरहिया स्थित रेलवे ढाले पर बृहस्पतिवार को बूम बैरियर में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे बैरियर टूट गई। इसके चलते मैरवा की ओर से आ रही मालगाड़ी को ढाले से पहले रोकना पड़ा। ढाले की मरम्मत के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था। इसी दौरान ढलाई मशीन लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर ढाला पार करने का प्रयास करने लगा और दक्षिण दिशा के बूम बैरियर से टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर लगने से बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। इसके बाद गेटमैन ने आवश्यक सुरक्षा प्रक्रिया पूरी करने के बाद मालगाड़ी को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

बैरियर क्षतिग्रस्त होने के कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। देर शाम तक रेलवे के तकनीकी कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed