फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   took away mobile phone and ten thousand rupees

मोबाइल फोन और दस हजार रुपये ले उड़े

Thu, 24 Mar 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
took away mobile phone and ten thousand rupees
मोबाइल फोन और दस हजार रुपये ले उड़े
विज्ञापन

बनकटा। थाना क्षेत्र के सोहनपुर बाजार से बृहस्पतिवार को दो शातिरों ने एक युवक को अपनी बातों में फंसाकर उसके एटीएम से दस हजार रुपये निकाल लिए और उसका मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के मुताबिक, सोहनपुर गांव के निवासी आशीष चौरसिया बाजार स्थित एक एटीएम से रकम निकालने गए थे। वह रुपये निकाल रहे थे तो उनके पीछे दो लोग खड़े थे और चुपके से उनका कोड जान लिया। आशीष ने रुपये निकालकर एटीएम कार्ड को अपने मोबाइल फोन के कवर में रख लिया। वह घर जाने लगे।
विज्ञापन

तभी एक व्यक्ति अपने साथ के साथ उनके पास आया और रोते हुए कहा कि एक एक्सीडेंट हुआ है जरा वह उसे अपना फोन दे दें, एक जरूरी कॉल करनी है। उन्होंने मोबाइल फोन दे दिया। उसके बाद दोनों उनका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। कुछ देर खोजने के बाद वह बैंक शाखा पर एटीएम कार्ड लॉक कराने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच उनके खाते से दस हजार रुपये की निकासी भी कर ली गई थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर के साथ मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज एवं बैंक स्टेटमेंट देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed