Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Token system implemented for X-ray, instructions given due to crowd

Deoria News: एक्स-रे के लिए टोकन सिस्टम लागू, भीड़ के चलते दिए निर्देश

Wed, 18 Dec 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Token system implemented for X-ray, instructions given due to crowd
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का मंगलवार को प्राचार्य सहित अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया। इस दौरान डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर भीड़ देख टोकन सिस्टम से रिपोर्ट देने की व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया गया। टेक्नीशियन की कमी जल्द दूर करने का आश्वासन दिया गया। सीटी स्कैन में फायर सिस्टम क्रियाशील मिला, जबकि सिलिंडर में ऑक्सीजन कम मात्रा में मिली, उसे भरवाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल सुबह करीब ग्यारह बजे सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल, सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. एसएस द्विवेदी के साथ निकले। वह सबसे पहले एआरटी सेंटर पर पहुंचे, जहां डॉक्टर व सभी कर्मचारी मुस्तैद मिले। यहां से वह डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर पहुंचे, जहां लंबी कतार और वेटिंग एरिया मरीजों से भरा था। एक कर्मचारी बाहर एक्स-रे रिपोर्ट वितरित कर रहा था। प्राचार्य ने पूछा तो बताया गया कि भीड़ अधिक होने से रिपोर्ट बांटने में दिक्कत होती है। उन्होंने टोकन सिस्टम से रिपोर्ट देने की व्यवस्था बनाने को कहा। अंदर भी मरीज थे। उन्होंने कंसोल में अतिरिक्त लोगाें को न रहने और बारी-बारी से बुलाकर मरीज को बुलाने का निर्देश दिया। दरवाजा खुला होने के बारे में पूछा तो बताया गया कि टूट गया है। इस वजह से तीमारदार मरीज को लेकर जबरदस्ती आ जाते हैं। मना करने पर उलझ जाते हैं। प्राचार्य ने दरवाजा ठीक कराने का निर्देश दिया। साथ ही दूसरे सेंटर पर भी बीच-बीच में जांच करने को कहा। प्राचार्य ने कर्मचारियों के बारे में पूछा तो बताया गया कि एक कर्मी अस्वस्थ है। उन्होंने टेक्नीशियन की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद बगल में स्थित सीटी स्कैन सेंटर पर पहुंचे, जहां फायर अलार्म की जांच की गई तो क्रियाशील मिला। आग जलाकर धुआं करने पर फायर अलार्म बजने लगा। अंदर इमरजेंसी ट्रे में दवा उपलब्ध थी। वहां मौजूद सिलिंडर में ऑक्सीजन कम थी। उन्होंने सिलिंडर पूरा भरकर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed