फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   to work continew on connecting rivers in the contry.

‘देश की नदियों को जोड़ने की योजना पर चल रहा काम’

Sun, 12 Jun 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 12 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
to work continew on connecting rivers in the contry.
बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया,  नगर के एक मैरेज हाल में शनिवार की रात भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित हुआ।
विज्ञापन

इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने शिरकत की।
इसमें शहर के चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, इंजीनियर और अन्य लोग भी शामिल हुए।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार सूखे को लेकर संवेदनशील है।
जिसके तहत नदियों को जोड़ने की योजना पर कार्य चल रहा है। वर्षा का जल संचयन करने के लिए सभी गांवों में तालाबों और पोखरों की प्राथमिकता के आधार पर खुदाई चल रही है। उन्होंने बागवानी को लेकर केले की खेती को जिले में प्रोत्साहित करने पर बल दिया। जो खेती योग्य भूमि को बुवाई नहीं हो पा रही है।
उन्हें सामूहिक रूप से संयुक्त उपक्रम के तहत अन्य किसानों के साथ खेती करने के लिए प्रस्ताव पर कार्य करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि दिल्ली से सांसद, राष्ट्रीय मंत्री महेश गिरी ने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आना होगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी लेनी होगी। सम्मेलन के आयोजक डॉ. अभय मणि ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग वोटर के साथ मोटीवेटर भी होता है। उसमें समाज को नेतृत्व प्रदान करने और दिशा देने की व्यापक क्षमता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार दुबे ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. जेएन पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में अनिल मिश्र, दिनेश तिवारी, विनोद मिश्र, लाल बाबू श्रीवास्तव, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉ. अनिरूद्घ सिंह, डॉ. अशोक राय, डॉ. सौरभ बरनवाल, इंडियन डेंटल एसोसिएशन के डॉ. विकास पांडेय, डॉ. संजय मिश्र, डॉ. संजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed