फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   To promote the collection of amino encompass

प्रमोशन के लिए संग्रह अमीनों का धरना

Mon, 25 Jul 2016 10:28 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 25 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
To promote the collection of amino encompass
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के लोगों ने कलेक्ट्रेट कचहरी में धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। राजस्व संग्रह अमीन संघ ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उसके समर्थन में धरना दिया। नायब तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति और बाइक भत्ता दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा 13 अगस्त को लखनऊ में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव राजस्व को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया। संग्रह अमीनों ने सोमवार को दिन में 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। कुुछ देर बाद धरना शुरू कर दिया। अशोक पांडेय ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार अमल नहीं कर रही है। इसके चलते संग्रह अमीनों में नाराजगी है। अध्यक्ष जयनारायण यादव ने कहा कि प्रदेश स्तर पर समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते संग्रह अमीनों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। महेंद्र जायसवाल ने कहा कि सेवाओं को जोड़ कर सेवा निवृत्ति के समय पेंशन का लाभ प्रदान किया जाए। संतोष वर्मा ने कहा कि ग्रेड-पे 2000 से 2800 निर्धारित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशल सिंह ने कहा कि संवर्ग का नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए। नंदलाल तिवारी ने कहा कि वसूली मानक के अनुरूप निर्धारित हो। गिरजेश श्रीवास्तव ने कहा कि 24 वर्ष की सेवा पूरा करने के बाद तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति मिले।


अरविंद तिवारी ने बाइक भत्ता उपलब्ध कराने को कहा। धरना को रामानंद यादव, रामानंद यादव, चंद्रभूषण यादव, रविंद्र प्रसाद, अंजनी लाल, नारायण प्रसाद, अच्छेलाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed