फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   To prevent filariasis, take medicine yourself and motivate your close ones

Deoria News: फाइलेरिया से बचाव के लिए खुद दवा लें और करीबियों को करें प्रेरित

Sun, 06 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 06 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
To prevent filariasis, take medicine yourself and motivate your close ones
देवरिया। फाइलेरिया को लेकर सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरी सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि फाइलेरिया या हाथीपांव, सार्वजनिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्या है। यह रोग मच्छर के काटने से फैलता है। इस बीमारी के उन्मूलन के लिए जिले में दस से 28 अगस्त तक सामूहिक दवा सेवन यानि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। जनपदवासी खुद भी दवा खाएं और अपने करीबियों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें। एसीएमओ वेक्टर बार्न डिजीज डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि जनपद की आबादी करीब 32 लाख है। इसमें दो वर्ष से अधिक उम्र के करीब 28 लाख 64 हजार लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस मौके पर पाथ संस्था के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरज पांडेय, पीसीआई के महाप्रताप सिंह, फाइलेरिया नेटवर्क के सदस्य गोविंद यादव, पूनम सिंह, पौहारी सिंह और सीफार के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed