फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   to control adulteration raid at 6 places

मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए छह स्थानों पर छापा मारा, चार नमूने लिए

Mon, 22 Mar 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
to control adulteration raid at 6 places
मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए छह स्थानों पर छापा मारा, चार नमूने लिए
विज्ञापन

देवरिया। होली त्योहार पर अपमिश्रण की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रविवार को छह स्थानों पर छापा मारा और खोया, नमकीन व वेजिटेबल आयल सहित चार नमूने लिए। उन्हें जांच के लिए भेज दिया।
डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम कतरारी स्थित एक नमकीन विनिर्माण इकाई पर पहुंची और नमकीन का नमूना ली। इसके बाद टीम रुद्रपुर बाजार पहुंची, जहां आदर्श चौराहे स्थित एक किराना स्टोर से नंदिनी एक्टिव ब्रांड वेजिटेबल ऑयल तथा उसी चौराहे से एक किराना भंडार से न्यू गोपाल ब्रांड नमकीन का नमूना संग्रहित की। इस दौरान टीम तीन विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण की तथा सुधार की चेतावनी दी। इसके पश्चात रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम एकला मिश्रौली पहुंची, जहां खोया एवं पनीर प्रसंस्करण इकाई से खोया का नमूना ली। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में एक विक्रेता के यहां 12 किग्रा निष्प्रयोज्य खोया पाए जाने पर उसे नष्ट कराया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, सुभेष कुमार, मनीष मल्ल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जनपद में खाद्य व पेय पदार्थों में मिलावट के रोकथाम को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत चार नमूने लिए गए। नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी भेज दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई त्योहार तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed