फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tiranga yatra reveals

ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 15 Aug 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
tiranga yatra reveals
मईल तिरंगा के साथ बाइक रैली निकालती पुलिस - फोटो : SALEMPUR
ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

भागलपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को भागलपुर ब्लॉक प्रमुख मुन्नी लाल व उनके प्रतिनिधि संदीप सिंह टिंकू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भागलपुर ब्लॉक गेट पर तिरंगा यात्रा को सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा भागलपुर से शुरू होकर देवासिया, मईल, तेलिया, मौना, सतरांव, बरठी होकर बरठा चौराहे पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान अशोक कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, पिंटू चौधरी, धनंजय मणि, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
एएसपी की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा
गौरी बाजार/देवरिया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन, ई-रिक्शा चालकों, स्कूली छात्र छात्राओं, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने गौरी बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व एएसपी राजेश सोनकर एवं सीओ रुद्रपुर जिलाजीत चौधरी ने किया।
विज्ञापन

शुरुआत गौरी बाजार थाना परिसर से हुई। सब्जी मंडी, पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग, मंगलवार हाट, बैंक रोड, रेलवे स्टेशन होते हुए यात्रा रामपुर चौराहा एवं देवगांव में भ्रमण के पश्चात पुन: गौरी बाजार थाना परिसर लौटी। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक, एसएसआई महेंद्र मोहन मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष निलेश कुमार जायसवाल, नगर सभासदों एवं भारी संख्या में नगर वासियों ने भाग लिया। इस दौरान गंगोत्री पब्लिक स्कूल के करीब तीन हजार छात्र-छात्राओं ने 130 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ गगनभेदी नारों के बीच उप नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मईल पुलिस ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली
मईल। पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व उपजिलाधिकारी बरहज गजेंद्र कुमार, सीओ पंचम लाल ने किया। तिरंगा यात्रा मईल थाना परिसर से निकलकर बरठा चौराहा, अंडिला, बरेजी, तेलिया कला, नरसिंहडाड़, मइलौटा होते हुए मईल चौराहा पहुंची। यात्रा में भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे।
एसडीएम ने कहा कि यह तिरंगा देश की शान है। तिरंगा यात्रा से लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी। अमृत महोत्सव में सभी लोग अपने अपने घर पर तिरंगा फहराएं। इस दौरान थानाध्यक्ष सुबाषचंद्र पांडेय, एसआई शैलेश कुमार, कमलेश कुमार, ज्ञान सिंह पटेल, अशोक तिवारी, महेंद्र कुमार, योगेश कुमार यादव, हरिशंकर, पवन कुमार, शिवबहादुर यादव आदि मौजूद रहे।

पीआरडी जवानों ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली
देवरिया। पीआरडी के दो सौ जवानों ने तिरंगा साइकिल रैली निकाली। रैली को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर विकास भवन से रवाना किया। साइकिल रैली डीएम आवास, सिविल लाइन, कचहरी चौराहा, जलकल रोड, मोतीलाल रोड, नगरपालिका होते हुए पुन: विकास भवन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed