फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   thrown hot oil on labourer

मजदूरी मांगने पर फेंक दिया गर्म तेल, मजदूर की हालत गंभीर

Tue, 06 Apr 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
thrown hot oil on labourer
मजदूरी मांगने पर फेंक दिया गर्म तेल, मजदूर की हालत गंभीर
विज्ञापन

मदनपुर। मजदूरी मांगने पर एक दुकानदार ने मजदूर पर गर्म तेल फेंक दिया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मंगलवार को मदनपुर चौराहे पर हुई। पीड़ित देवकली जयराम गांव का निवासी है।

देवकली जयराम निवासी घनश्याम प्रजापति मदनपुर चौराहे पर एक दुकान पर मजदूरी करता था। आरोप है कि वह मंगलवार को दुकान मालिक से अपनी मजदूरी मांग रहा था। इससे नाराज होकर दुकानदार ने मजदूर पर गर्म तेल फेंक दिया। राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस से महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रभु दयाल ने कहा कि मामला संज्ञान में है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed