फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three women from Bihar were caught selling fake jewelery

Deoria News: नकली जेवरात बेचते बिहार की तीन महिलाएं पकड़ी गईं

Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three women from Bihar were caught selling fake jewelery
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में नकली जेवर बेचने दुकान पर पहुंची महिलाओं को दुकानदार ने रोक लिया। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोरयाघाट चौराहे पर बरियारपुर के कुसुम्ही निवासी संपूर्णानंद वर्मा की जेवरात की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम तीन महिलाएं दुकान पर आभूषण बेचने पहुंचीं। आभूषण की जांच करने पर दुकानदार को गहने नकली मिले। उसने महिलाओं से जेवरात नकली होने की बात कही। दुकानदार की बात सुनते ही महिलाएं दुकान से निकलकर भागने की कोशिश करने लगीं। दुकानदार ने शोर मचाया और आसपास के दुकानदारों की मदद से तीनों महिलाओं को रोक लिया। दुकानदार ने मामले की सूचना रामपुर कारखाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आए। पूछताछ करने और आभूषण की दूसरी दुकान पर जांच करवाने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर दी। पुलिस ने दुकानदार संपूर्णानंद वर्मा की तहरीर पर बिहार के सिवान जिला स्थित मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी अनीता देवी व नीतू देवी एवं पलुरिया टोला निवासी प्रभावती देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया । इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले में दुकानदार की तहरीर पर महिलाओं तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed