फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three teams of police engaged in search of thieves

चोरों की तलाश में जुटीं पुलिस की तीन टीमें

Tue, 21 Dec 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three teams of police engaged in search of thieves
चोरों की तलाश में जुटीं पुलिस की तीन टीमें
विज्ञापन

देवरिया। शहर के अमर ज्योति चौराहे के पास से नई बाजार में स्थित आभूषण की दो दुकानों से हुई लाखों के गहनों चोरी की घटना के मामले के पर्दाफाश के लिए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने पुलिस की तीन टीमों को लगाया है। पुलिस की जांच में घटना से जुड़े कुछ अनसुलझे सवाल सामने आए हैं। उनके जरिए पुलिस राजदार तक पहुंचने के लिए जाल बिछा चुकी है।
शहर के गरुणपार मोहल्ला निवासी मनोज वर्मा, सिंधी मिल कॉलोनी के इलाही टोला के इम्तियाज अहमद और गायत्रीपुरम निवासी राहुल वर्मा ने शहर के अमर टाकिज ज्योति चौराहे के पास नई बाजार में आभूषण की दुकान खोल रखी है। शनिवार की रात में दुकान बंद कर वे अपने-अपने घर चले गए। रविवार की साप्ताहिक बंदी के कारण दुकानें नहीं खुलीं। सोमवार की सुबह करीब दस बजे जब दुकानदार पहुंचे तो देखा कि दुकानों से लाखों रुपये के गहने चोरी थे। राहुल वर्मा की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में पुलिस के हाथ अहम सुराग मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पर्दाफाश में जुटी पुलिस की तीनों टीमें सोचने को मजबूर हो रही हैं कि महज चार मिनट तक तीन चोर दुकान के अंदर मौजूद रहे और जिन जगहों पर सोने के जेवर थे, वहीं पहुंचे हैं। जहां पर आर्टिफिशियल जेवर थे, उधर चोर देखे तक नहीं हैं। इतना ही नहीं, तिजोरी को भी हाथ नहीं लगा रहे है। इसके लिए दिन में रेकी की गई होगी, या फिर दुकान के बारे में कोई भलीभांति जानता होगा। पुलिस के सामने सबसे गंभीर प्रश्न यह है कि चोरी का समय सोमवार की सुबह करीब पांच से छह बजे तक है। इन सभी बिंदुओं की जांच में पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस की तीन टीमों को पर्दाफाश के लिए लगाया गया है। कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस शातिरों तक पहुंचने में जुटी हुई है। प्रयास है कि शीघ्र पर्दाफाश कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed