फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three smugglers arrested for smuggling liquor using stolen bikes

Deoria News: चोरी की बाइकों से शराब तस्करी, तीन तस्कर दबोचेे

Sun, 07 Dec 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested for smuggling liquor using stolen bikes
देवरिया। श्रीरामपुर पुलिस ने क्षेत्र के बंगरुआ स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान के पीछे से तीन अंतर राज्यीय शराब तस्करों को करीब 32 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें भी बरामद हुईं। इन बाइकों को मॉडिफाई कराकर तस्कर इससे शराब की तस्करी करते थे। शनिवार को तीनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। श्रीरामपुर पुलिस बिहार बॉर्डर पर शुक्रवार की देर शाम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की बंगरुआ स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान के पीछे से कुछ तस्कर शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख तस्कर चकमा देकर भागने लगे। पुलिस ने तीन तस्करों को दबोच लिया। जांच में उनकी बाइक से अलग-अलग ब्रांड की करीब 32 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि चोरी की बाइकों को मॉडिफाई करके उसमें शराब की बोतल रखने के लिए जगह बनवाए हैं और शराब के साथ बॉर्डर पार करते हैं। पुलिस ने चोरी की 10 बाइकें बरामद की। पकड़े गए शराब तस्कर ने अपना नाम सुदामा सिंह निवासी चौकीहसन थाना जीबी नगर तरवारा जिला सीवान बिहार, नितेश कुमार निवासी इन्दौली सीवान और राजकुमार शाह निवासी दीनदयालपुर थाना जीबी नगर तरवारा जिला सीवान बताया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed