फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three rustic mimics in Hindi

हिंदी में नकल करते तीन रस्टीकेट

Thu, 16 Mar 2017 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 16 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Three rustic mimics in Hindi
कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा के बाद प्रश्नों का मिलान करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गहमागहमी के बीच गुरुवार से शुरू हो गई। हिंदी की परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए। इसके चलते दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया गया। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा थी।
विज्ञापन


निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हो गई। इसके चलते परीक्षा केंद्रों के आसपास हुजूम उमड़ा था। छात्रों के साथ अभिभावक भी आए थे। दूसरी पाली यानी दोपहर में इंटर की हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा रही। एडीआईओएस रामहजूर ने भरहे चौरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी को नकल करते पड़ा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने दोपहर की पाली में भाटपाररानी इलाके के स्कूलों का जायजा लिया। मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज और बीआरडी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक-एक परीक्षार्थी नकल करते मिले। दोनों परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया। उधर, परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए पांच सचल दल गठित किए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक टीम के साथ दो-दो सशस्त्र पुलिस बल की डिमांड की गई। हालांकि पहले दिन महज पांच सिपाही आएं। डीआईओएस राजेेंद्र प्रसाद यादव ने प्रत्येक टीम के साथ एक-एक सिपाहियों को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा में शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रुम स्थापित किया है। इसके लिए लैंडलाइन नंबर 05568-223128 जारी किया है। ताकि शिकायतों से महकमा अपडेट रहे। हालांकि पहले दिन ही लैंडलाइन नंबर खराब रहा। इसके चलते महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed