फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three new vending zones will be created, providing permanent accommodation to footpath vendors.

Deoria News: बनेंगे तीन नए वेंडिंग जोन, फुटपाथ के दुकानदारों को मिलेगा स्थाई ठिकाना

Wed, 01 Oct 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three new vending zones will be created, providing permanent accommodation to footpath vendors.
पुलिस लाइंस जाने  वाली इसी सड़क के किनारे बनेगा वेंडिंग जोन। संवाद      
देवरिया। शहर में तीन नए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। इससे फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को नगरपालिका की ओर से स्थायी ठिकाना मिल जाएगा। नगरपालिका ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शीघ्र ही फुटपाथ दुकानदारों को नई जगह मिल जाएगी।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह फुटपाथ पर दुकानें लगती हैं। इनमें से ज्यादातर दुकानें सिविल लाइंस पर रुद्रपुर मोड़ से गोरखपुर रोड तक लगती हैं। इसके अलावा हनुमान मंदिर के आसपास सीसी रोड पर बड़ी संख्या में फुटपाथ पर दुकानेंं सजती हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत पैदल चलने वाले राहगीरों को होती है। फुटपाथ पर दुकान सजने से बाइक और कार सवार लोग भी अपनी गाड़ियां सड़क किनारे इन दुकानों के सामने खड़ी कर खरीददारी करने लगते हैं। इसके चलते सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति हो जाती है। फोरलेन का गोरखपुर रोड टू-लेन की तरह संकरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने 28 सितंबर को खबर प्रकाशित कर इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। अब नगरपालिका ने इसकी सुधि ली है। नगरपालिका ने शहर में तीन नए वेंडिंग जोन शुरू करने का फैसला किया है। इसमें एक वेंडिंग जोन कोतवाली रोड पर बनेगा।
यहां कवर्ड आरसीसी नाला का निर्माण चल रहा है। इसके पूरा होते ही यहां पर वेंडर्स को स्थान आवंटित कर दिया जाएगा। दूसरा वेंडिंग जोन फोरलेन से पुलिस लाइंस मंदिर जाने वाले मार्ग पर बनेगा। यहां पर सड़क किनारे काफी जगह है। इसको देखकर नगरपालिका ने निर्णय लिया है।

इसके अलावा एक वेंडिंग इस सड़क पर आगे पुलिस लाइंस मंदिर से पहले बिजली निगम कार्यालय के पास बनाया जाएगा। इसके बन जाने से काफी पटरी व्यवसायी यहां एडजस्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed