फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three found corona positive, active case 69

तीन की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक्टिव केस 69

Fri, 18 Jun 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
three found corona positive, active case 69
तीन की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक्टिव केस 69
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 20,149 हो चुकी है। जबकि 19,864 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
जिले में एक्टिव केस 69 है। होम आइसोलेशन में 33 लोग हैं। अब तक 216 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 में एक भी मरीज नहीं हैं। जबकि दो निजी अस्पतालों में भर्ती दो मरीजों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग 21 में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। हालांकि निजी अस्पताल आस्था व सावित्री में भर्ती एक-एक मरीज का इलाज चल रहा है। जबकि निजी अस्पताल स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद सतर्कता व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5048 लोगों को लगा कोरोना का टीका
देवरिया। जनपद में शुक्रवार को टीकाकरण कार्य में तेजी आई। जिले में 26 केंद्र विशेष कर युवाओं तथा दो केंद्र पर बारह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को टीका लगाया गया। वहीं जिला महिला अस्पताल के पिंक बूथ पर महिलाओं को वैक्सीन की डोज दी गई।

वैक्सीन लगवाने को लेकर युवाओं में उत्साह दिखा। उधर, अन्य केंद्रों पर भी लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे। जनपद के 85 केंद्रों पर शुक्रवार को कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 2332 युवाओं, 682 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 1435 लोगों, चार फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की प्रथम तथा 595 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। लक्ष्य 7900 के सापेक्ष 5048 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। सभी लोग बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed