फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three female students who fell ill during the Tiranga Yatra are under intensive medical monitoring.

Deoria News: सघन चिकित्सकीय निगरानी में हैं तिरंगा यात्रा में बीमार हुई तीन छात्राएं

Sat, 15 Aug 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three female students who fell ill during the Tiranga Yatra are under intensive medical monitoring.
देवरिया। शहर में बृहस्पतिवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा के बाद अचानक बीमार पड़ीं छात्राओं में से तीन छात्राओं को अभी गहन चिकित्सकीय निगरानी में उपचार चल रहा है। इनके समुचित परीक्षण के बाद ही घर भेजा जाएगा। फिलहाल छात्राओं की हालत खतरे से बाहर और स्थिर है।
विज्ञापन



राजकीय इंटर कालेज से बृहस्पतिवार को शहर में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें जीआईसी, कस्तूरबा जीआईसी समेत विभिन्न विद्यालयों की छात्र छात्राएं शामिल हुई थीं। यात्रा के तुरंत बाद उमस और गर्मी के चलते 60 से अधिक छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। अफरा-तफरी के बीच आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज स्थित ट्रामा सेंटर भवन में संचालित इमजरेंसी में भर्ती कराया गया। इनमें से गंभीर रूप से बीमार 34 छात्राओं को वार्ड में भर्ती कर इलाज किया गया। वहीं अन्य छात्राओं को प्राथमिक उपचार और ओआरएस दिया गया। स्थिति सामान्य होते ही छात्राओं को घर भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार की देर शाम तक हालत में सुधार होने पर 32 छात्राओं को डिस्चार्ज कर दिया गया था। केवल दो छात्राएं ही नैन्सी यादव और सौम्या तिवारी भर्ती रह गईं। इनका इलाज किया जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को डिस्चार्ज की गई छात्राओं में से एक पल्लवी की तबीयत दोबारा बिगड़ गई और दोबारा उसे परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे जहां भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। इसे पीआईसीयू के बगल में स्थित एचडीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन



छात्राओं की स्थिति पर पल-पल नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। फिलहाल तीनों छात्राएं खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इन छात्राओं के रक्त का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का परीक्षण कर आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एचके मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed