{"_id":"66296364a8db42ffd10c3ac4","slug":"three-doctors-arrived-late-five-personnel-were-reprimanded-without-dress-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-124129-2024-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देर से पहुंचे तीन डॉक्टर, बगैर ड्रेस पांच कर्मियों को लगी फटकार- ये दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देर से पहुंचे तीन डॉक्टर, बगैर ड्रेस पांच कर्मियों को लगी फटकार- ये दी नसीहत
Thu, 25 Apr 2024 04:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:16 PM IST
विज्ञापन
देवरिया मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की उपस्थिति जांचने के लिए बुधवार को सीएमएस और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। इसमें तीन डॉक्टर देरी से पहुंचे, जबकि बिना ड्रेस में मिले पांच एमपीडब्लू (मल्टी परपज वर्कर) को फटकार लगाई। साथ ही स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के समय से न आने से मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। वहीं एमपीडब्लू के बिना ड्रेस में होने से मरीजों और तीमारदारों को पहचानने में दिक्कत होती है। इस तरह की शिकायत मिल रही थी। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल ने बुधवार सुबह अस्पताल की ओपीडी और वार्डों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान मेडिसिन, प्रीवेंटिव मेडिसिन व मानसिक रोग विभाग में डॉक्टर देर से पहुंचे। सीएमएस ने उनसे विलंब से आने के बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया, जबकि दंत विभाग में एक एमपीडब्लू बिना ड्रेस मिला। इसके बाद दोनों अधिकारी मेडिकल मेल वार्ड में पहुंचे तो दो एमपीडब्लू, फीमेल वार्ड और सर्जिकल फीमेल वार्ड में एक-एक एमपीडब्लू बिना ड्रेस मिले।
विज्ञापन
उन्होंने फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। उन्होंने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर सहित सभी कर्मचारी को समय से ड्यूटी पर आना है। देर से पहुंचे डॉक्टरों और बिना ड्रेस में मिले एमपीडब्लू से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।