फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Those who broke the barrier have not been identified even after four months.

Deoria News: बैरियर तोड़ने वालों की चार माह बाद भी नहीं हुई पहचान

Sun, 21 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Those who broke the barrier have not been identified even after four months.
रामपुर बुजर्ग। रामपुर बुजुर्ग के रास्ते पशु तस्करी होती रही है। जब भी पुलिस रोकथाम लगाने का प्रयास करते हैं तो तस्कर किसी हद तक उतर जाते हैं। पुलिस के लिए तस्करी रोकना टेढ़ी खीर है ही लेकिन पुलिस के सामने बैरियर तोड़कर भगे तस्कर भी पुलिस के लिए सरदर्द बने हुए हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक देवरिया ने सीओ भाटपाररानी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे लेकिन घटना के तीन माह बाद भी पुलिस किसी नतीजा पर नहीं पहुंची है, जिससे तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो 23 अगस्त को सुबह रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट पर पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी उसी दौरान सोहनपुर के तरफ से तीन संदिग्ध गाड़ियों को आते देख पुलिस ने बैरियर लगा रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी इतनी तेज थी कि सड़क पर लगा बैरियर तोड़ आगे बढ़ गया। हालांकि पुलिस के अधिकारी इसकी पुष्टि नही कर रहे थे लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर सीओ भाटपाररानी को जांच मिल गई।
विज्ञापन

चर्चा है कि गाड़ी से टक्कर खाने के बाद बैरियर बगल में खड़ी एक गाड़ी में टकरा गई थी जिसे गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। चेकपोस्ट पर तैनात कर्मियों को भी कुचलने की कोशिश की थी। सीओ अंशुमान ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed