फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Third accused in firing case arrested from Ballia

Deoria News: गोलीकांड के तीसरे आरोपी को बलिया से दबोचा

Tue, 11 Nov 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 11 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Third accused in firing case arrested from Ballia
भागलपुर (देवरिया)। जिरासो गांव के अनमोल पर गोली चला भागे तीसरे आरोपी को पुलिस ने बलिया से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी विवेक पाठक अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस सर्विलांस के सहारे उस तक पहुंचने के लिए छापा मार रही है। मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी अनमोल मिश्रा (24) को भागलपुर पिंडी मार्ग पर स्थित घर से 30 अक्तूबर को बुलाकर बाइक सवारों ने गोली चला दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने हरजीत मौर्या व मुख्य आरोपी विवेक पाठक के भाई सौरभ पाठक को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी बीच प्रकाश में आया कि अभियुक्त कृष्णा गुप्ता निवासी बरहजहां थाना हल्दी जिला बलिया भी वारदात में शामिल था।
विज्ञापन

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे क्षेत्र के ईटहुरा हजाम के तिराहे से दबोच लिया। न्यायिक अभिरक्षा में उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed