फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves took away jewelry and cash worth five lakhs, people locked one in the room

Deoria News: पांच लाख के गहने-नकदी उड़ा ले गए चोर, एक को लोगों ने कमरे में बंद किया

Thu, 31 Aug 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 31 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away jewelry and cash worth five lakhs, people locked one in the room
सलेमपुर। नगर के एक मोहल्ले में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक सुनसान मकान को निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर 70 हजार नकद समेत पांच लाख का गहने चोरी कर लिए। आधी रात को तोड़फोड़ की आवाज सुन आसपास के लोग जब घटना स्थल पर पहुंचे तो सामान लेकर दो चोर भाग निकले। एक चोर को लोगों ने घर के अंदर घेर लिया गया। लोगों ने चोर की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं पीड़ित पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात सुगही वार्ड निवासी निर्भय जायसवाल नगर के वार्ड नंबर 10 किशोरगंज में रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात दुकान बंद कर वह अपने पैतृक गांव लवरछी बरहज चले गए। उनके घर में ताला बंद देख तीन चोरों ने आधी रात को ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। तोड़फोड़ की आवाज सुन आसपास के लोगों ने जब बाहर निकला तो देखा कि घर का गेट खुला हुआ है और घर के अंदर कुछ लोग तोड़फोड़ कर रहे हैं। लोगों की आहट मिलते ही दो चोर फरार हो गए, जबकि एक चोर घर में घेर लिया गया। लोगों ने उसकी पिटाई कर एसएसआई रामचंद्र सिंह यादव को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली आई जहां पूछताछ चल रही है। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचा मकान का मालिक सामान गायब देख अचेत हो गया। पीड़ित ने बुधवार की सुबह तहरीर देकर बताया कि चोरों ने घर के अलमारी में रखा 70 हजार नकद समेत करीब पांच लाख का गहना उड़ा ले गए हैं। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि जानकारी मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed