{"_id":"6438485c10a10acb8f05cf5a","slug":"thieves-stole-lakhs-in-four-houses-in-one-night-deoria-news-c-7-1-124632-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक ही रात चोरों ने चार घरों में की लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक ही रात चोरों ने चार घरों में की लाखों की चोरी
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। चोरों ने एक ही रात चार घरों को निशाना बनाकर कीमती सामान उठा ले गए। जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बुधवार की देर रात चोर दीनानाथ के घर में घुस गए। चोरों ने नकदी, जेवर, कपड़ा बर्तन समेत लाखों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। बगल के रामू गुप्ता, उमेश गुप्ता और गिरजेश गुप्ता के घर से भी चोरों ने सामान उड़ा लिया।
इसी रात चोरों ने थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी देवेंद्र सिंह के घर को खंगाल डाला। पीछे के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी, जेवर, कपड़ा, बर्तन समेत करीब तीन का सामान चुरा लिया था। उधर थाना क्षेत्र में सिरसिया नंबर एक महदेवा और हरपुर गांव में चोरी का खुलासा चार महीने बाद भी नहीं हो सका है। इसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। एसओ नरेंद्र प्रताप राव ने कहा कि मामला संज्ञान में है। छानबीन के लिए पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --