फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves searched the locked house in Barai Tola of Deoria Khas

Deoria News: देवरिया खास के बरई टोला में बंद मकान को चोरों ने खंगाला

Wed, 17 Jul 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched the locked house in Barai Tola of Deoria Khas
देवरिया खास में चोरी के बाद कमरे में बिखरे सामान
फोटो
विज्ञापन

मकान में ताला बंद कर बच्चों के साथ छुट्टी मनाने गए थे परिवार के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सोंदा में दो दिन में दो घरों में चोरी के बाद चोरों ने देवरिया खास के बरई टोला स्थित बंद मकान को निशाना बनाया। तीन कमरों का ताला तोड़ करीब पांच लाख के आभूषण व 70 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। दरवाजा का ताला नहीं खुलने पर चोरों ने पेट्रोल छिड़क दोनों दरवाजों में आग भी लगाई थी। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसे छोड़ दिया। मंगलवार को परिवार सहित मकान पर पहुंचे गृहस्वामी ने घर का हाल देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बघौचघाट के कोइरी पट्टी गांव निवासी संजय सिंह की आर्मी में तैनाती है। वह इस समय बिहार के भागलपुर में तैनात हैं। उन्होंने शहर के देवरिया खास के बरई टोला में मकान बनवा रखा है, जहां उनकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। जुलाई में वह छुट्टी पर घर आए। बच्चों की भी छुट्टी चल रही थी। वह परिवार सहित गांव चले गए। मंगलवार की सुबह वह परिवार के साथ मकान पर पहुंचे। गेट से घुसते ही उनकी नजर खिड़की के टूटे ग्रिल पर गई। इसके बाद मुख्य गेट का ताला खोल आंगन में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़ उसमें रखें एक-एक सामान की तलाशी ली थी। दो कमरों का ताला नहीं टूटने पर दरवाजे को जलाने का भी प्रयास किया था। हैंडपंप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने करीब पांच लाख के गहने व 70 हजार रुपये चुरा ले गए। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि चोरों ने छह से 15 जुलाई के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शीघ्र ही इस चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed