फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves ransacked two houses in a single night.

Deoria News: एक ही रात चोरों ने दो घरों को खंगाला

Fri, 02 Oct 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked two houses in a single night.
बबरियारपुर। चकरवा धूस पनसरही टोला विशुनपुरा खुर्द में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने 400 मीटर के दायरे में दो घरों को निशाना बनाकर जेवर, कपड़े और नकदी समेत सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

लक्ष्मण विश्वकर्मा के घर से चोर बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और सामान ले गए। इसके बाद वकील मद्धेशिया के घर में घुसकर चोरी की। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

लक्ष्मण विश्वकर्मा ने बताया कि देर रात चोर शौचालय के रास्ते घर में दाखिल हुए। जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे, उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी।
इसके बाद चोर टीका, नथिया, कान की झुमकी, मंगलसूत्र, आठ साड़ियां, बेडशीट और बहू का सामान समेट ले गए। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी 22 मई 2027 को तय है। इसके लिए सामान खरीद कर जुटाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चोर करीब 400 मीटर दूर महुआनी चौराहे पर साइकिल बनाने वाले वकील मद्धेशिया के घर पहुंचे। यहां से दो सूटकेस, दो बक्से, दो नथुनी, दो खील, दो पायल और करीब चार हजार रुपये चोरी किए जाने की बात सामने आई है। थानेदार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed