फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves break into house; one lakh rupees and jewelry stolen.

Deoria News: घर में घुसे चोर, एक लाख रुपये और जेवरात चोरी

Fri, 18 Sep 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves break into house; one lakh rupees and jewelry stolen.
मदनपुर। गांव के पोखरा टोला स्थित एक घर से चोर करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय घर के मुखिया निर्माणाधीन मकान पर सो रहे थे जबकि घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। आहट मिलने पर एक महिला के शोर मचाने पर चोर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पोखरा टोला निवासी छेदी यादव के तीन बेटे हैं, जो बाहर रहकर कमाते हैं। छेदी यादव अपने मुख्य घर से कुछ दूरी पर नया मकान बनवा रहे हैं। मंगलवार की रात वह निर्माणाधीन मकान पर ही सोने चले गए। घर में महिलाएं और बच्चे सो रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे लगे बांस के सहारे छत पर चढ़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात समेट लिए। इसी बीच घर में सो रही एक महिला की आंख खुल गई। उसे घर में कुछ आहट सुनाई दी तो चोरों के होने का शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर पुलिस ने चोरी की घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed