फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   thief ran away before surrounded by people

नागरिकों से घिरा देख बाइक छोड़कर भागे चोर

Sun, 27 Dec 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
thief ran away before surrounded by people
नागरिकों से घिरा देख बाइक छोड़कर भागे चोर
विज्ञापन

बरहज। नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित राजनगर मुहल्ले से शनिवार की देर शाम बाइक लेकर भाग रहे चोर को लोगों ने शोर मचाते हुए दौड़ा लिया। अपने को घिरता देख चोर बाइक छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस दो बाइक कब्जे में लेकर थाने लाई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना में किसी बड़े गिरोह के सदस्यों का हाथ बताया जा रहा है।

नगर के राजनगर मुहल्ले में एक व्यक्ति के दरवाजे पर बाइक खड़ी थी। मुहल्ले के लोगों के अनुसार बाइक लेकर चोर भागने लगे। यह देख लोग शोर मचाते हुए दौड़ा लिए। नागरिकों से घिरा देख चोर सड़क के किनारे बाइक छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे। काफी तलाश के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरी कर ले जाई जा रही बाइक सहित अन्य एक बाइक कब्जे में लेकर थाने लाई। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक लाल रंग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed